फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused beats girl, her uncle for making video

Lakhimpur Kheri News: वीडियो बनाने पर आरोपी ने युवती, उसके चाचा को पीटा

Mon, 08 Apr 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accused beats girl, her uncle for making video
निघासन। वीडियो बनाने का विरोध करने पर आरोपी ने युवती व उसके चाचा की पिटाई कर दी। पीड़िता जब शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी के साथ ही उसके चाचा को भी बैठा लिया, जबकि युवती को जाने दिया।
विज्ञापन

नगर के एक व्यक्ति की बेटी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह खेत में काम करने गई थी। रिश्ते के चाचा भी आ गए। धूप होने पर वह दोनों पड़ोस के बाग में बैठ गए। तभी एक युवक पहुंचा और वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता करने लगा। आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट भी की। युवती ने बताया कि इस घटना के बाद वह आरोपी के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के साथ ही उसके चाचा को भी बैठा लिया। उनको बिठाए जाने कि कोई वजह भी पुलिस नहीं बता रही है। वहीं प्रभारी एसओ आदित्य यादव ने बताया कि दोनों पक्ष मारपीट कर रहे थे। दोनों को थाने में बैठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed