फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accusation of murder in case of death of middle aged man, attempt to create traffic jam

Lakhimpur Kheri News: अधेड़ की मौत के मामले में हत्या का आरोप, जाम लगाने की कोशिश

Mon, 13 Nov 2023 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accusation of murder in case of death of middle aged man, attempt to create traffic jam
मौके पर घटना की एसओ नीमगांव से जानकारी करते एएसपी
सिकंदराबाद। कस्ता-सिकंदराबाद रोड पर शनिवार को अधेड़ की मौत हो गई थी। सोमवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की। किसी तरह अफसरों के मनाने पर परिजन मान गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम नीमगांव के टिकौला निवासी वेदप्रकाश (50) साथी सुरेंद्र निवासी व्यासपुर के साथ बाइक से घर जा रहे थे। सिकंदराबाद-कस्ता रोड पर व्यासपुर मोड़ के पास बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई थी। हादसे में वेदप्रकाश की मौत हो गई थी। सुरेंद्र की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार की शाम जब वेद प्रकाश का शव पीएम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने कुचलकर हत्या की है। सोमवार की सुबह आठ बजे से रोड जाम करने की कोशिश की। पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे तो नाराज परिजनों से बात की कोशिश शुरु हुई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया। इसके बाद परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष कौशल किशोर का कहना है कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। सोमवार को परिजन ने हत्या का आरोप लगाया, लेकिन तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक को मिलेगी आर्थिक सहायता
एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। समझाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।



मौके पर जाकर परिजनों से बात की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है, जो भी मांगे हैं, उनकी जांच की जाएगी। सड़क जाम नहीं हुई थी। दुर्घटना की रिपोर्ट शनिवार को ही दर्ज हो गई थी। स्थिति सामान्य है। - नैपाल सिंह, एएसपी

मौके पर घटना की एसओ नीमगांव से जानकारी करते एएसपी

मौके पर घटना की एसओ नीमगांव से जानकारी करते एएसपी

मौके पर घटना की एसओ नीमगांव से जानकारी करते एएसपी

मौके पर घटना की एसओ नीमगांव से जानकारी करते एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed