{"_id":"588601564f1c1b403fcf3dd2","slug":"accident-the-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
अअमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस से हुआ हादसा, बाइक से लखीमपुर आ रहा था गोपाल
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक चालक थाना धौरहरा के गांव मनमदपुर निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती अपने मामा को रजाई और पैसा देने आ रहा था। मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।
गांव मनमदपुर निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि सीतापुर निवासी उनके मामा श्याम लखीमपुर शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार की शाम उसके बड़े भाई 35 वर्षीय गोपाल रजाई और पैसे देने के लिए बाइक से अस्पताल जा रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र में रमही कॉलोनी के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना जब परिवार वालों को दी, तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। खमरिया पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।