फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

चंबरबोझ रपटा पुल पर बाढ़ में बह गया ग्रामीण

Sun, 15 Aug 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
accident
पलियाकलां। सुहेली नदी बढ़ जाने के बाद चंबरबोझ के रपटा पुल को पार करते समय एक बुजुर्ग अचानक तेज धार में बह गया। काफी तलाश के बाद उसका शव मिला, जिसको पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फुलवरिया गांव निवासी मनोहर का 40 वर्षीय पुत्र छत्रपाल अमरूद बेचकर परिवार की जीविका चलता था। शनिवार को वह चंबरबोझ रपटा पुल से पार होते हुए जा रहा था। इस दौरान उफनाई सुहेली नदी के पानी की तेज धार में वह पुल से बह गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में पानी में छलांग लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर बंशीनगर चौकी इंचार्ज शिवाजी दुबे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया है। संवाद
विज्ञापन

युवक ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी
निघासन। ढखेरवा चौकी इलाके के लखहा गांव निवासी अवनीश कुमार (23) पुत्र जगदंबा प्रसाद वर्मा ने शनिवार की दोपहर ढखेरवा पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी।
नहर में कूदने से पहले अवनीश ने अपने भाई श्रीप्रकाश के पास फोन करके नहर में कूदने की बात बताई। इसके अलावा अपने कुछ दोस्तों को भी फोन किया। युवक ने पुल पर अपना बटुआ, फोन व चप्पलें रख दीं और नहर में कूद गया। लबालब चल रही शारदा नहर में युवक का अब तक कुछ पता नहीं चला है। घरवालों ने गोताखोरों को बुलवाया, जो घटना के क़रीब चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक नहर में कूदे युवक का कोई पता नहीं चल सका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed