{"_id":"60ec88438ebc3ec75e618d44","slug":"accident-lakhimpur-news-bly45291214","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। नगर की अर्जुन नगर कॉलोनी में मकान के ऊपर निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई।
लखीमपुर रोड स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी मौलाना समीम खान ने बताया कि छोटे भाई अलीम खान की शादी में लखनऊ के नारायण रोड हुसैनगंज निवासी 54 वर्षीय रईस अहमद पत्नी मीना खान और 14 वर्षीय पुत्र आकिल के साथ 10 जुलाई को आए थे। सोमवार की सुबह मेहमानों के साथ रईस अहमद छत पर बैठे थे। वह पान खाकर जैसे ही थूकने उठे ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। मौके पर ही रईस अहमद की मौत हो गई। शादी का खुशहाल माहौल पल भर में गम में बदल गया।
घर में चीख-पुकार मच गई। समीम खान ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के लखनऊ स्थित परिवार वालों को दे दी गई है जिनके आने पर ही आगे की कार्यवाही होगी।
इससे पूर्व भी मोहल्ले में हो चुके हैं हादसे
समीम खान ने बताया कि इससे पूर्व इसी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर उनकी बड़ी साली रोशन जहां, मोहल्ले के गोकर्ण प्रसाद, किशोरी लाल, जहानपुर निवासी चिरौंजी लाल मरते-मरते बचे हैं। एक वर्ष पहले श्याम नगर कॉलोनी निवासी सात वर्षीय बच्ची की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
मोहल्ले वालों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मोहल्ले के समीम खान, राजू खां, फुरकान आदि ने बताया कि मोहल्ले में छतों के ऊपर मौत बनकर हाईटेंशन लाइन झूल रही है। बिजली विभाग को हादसों से सबक लेकर जल्द से जल्द इस लाइन को हटवाना चाहिए।
हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है, जिन स्थानों पर हाईटेंशन लाइन मकानों के ऊपर से निकली है वीडियोग्राफी करा कर लाइन हटवाने के लिए बिजनेस प्लान विभाग को भेज दिया गया है। - विनीत कुमार वर्मा, एसडीओ, विद्युत वितरण उपखंड गोला
मोहम्मदी : हाईटेशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत, दो भैंसें भी मरीं
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगियापुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किशोर और दो भैंसों की मौत हो गई।
सोमवार को चार बजे के करीब भोगियापुर निवासी रामलोटन का 12 वर्षीय पुत्र नीशू गांव के बाहर पालचक रोड पर भैंस चराने गया था। भैंस सड़क किनारे गन्ने के खेत के पास पहुंच गई। खेत में ब्लेड वाले तार लगे थे जिसका एक हिस्सा बिजली के खंभे से लगा था।
हाईटेंशन लाइन के खंभे से करंट तार में पहुंच गया, भैंस जैसे ही इसके संपर्क में आई उसे करंट लग गया। पास में दूसरी भैंस भी चर रही थी वह भी चपेट में आ गई। नीशू भी भैंस के पास ही था। करंट लगने से वह भैंस के ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे हैं। रामलोटन के दो बेटे थे जिसमें नीशू सबसे बड़ा था।
बिजली विभाग के जेई एके दीक्षित ने बताया कि खंभे में लगी डिश पंक्चर हो गई थी, इसलिए खंभे में करंट आ गया। मौके पर कर्मचारी गए हैं। संवाद