फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

गोशाला में लगी आग से एक बैल झुलसा, एक की मौत

Fri, 25 Dec 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
accident
आग लगने से जली गोशाला। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
निघासन। क्षेत्र के ढखेरवा नानकार गांव में एक गोशाला में आग लग गई। इससे एक बैल झुलस गया जबकि एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

गांव ढखेरवा नानकार निवासी छोटकन्न ने बताया कि उनका गोशाला के पास में घर बना हुआ है। गोशाला में दो बैलों के अलावा अन्य जानवर भी बंधे थे। रोज की भांति बैलों को चारा आदि देकर सभी लोग सो गए। रात करीब दो बजे अचानक गोशाला में आग लग गई। आग लगी हुई देखकर पड़ोस के लोग बाल्टी आदि लेकर आ गए और किसी तरह से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी बीच गोशाला में एक बैल जलकर मर गया, जबकि दूसरा झुलसा हुआ बैल बाहर निकाला। हलका लेखपाल मनीष रस्तोगी ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed