फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

अनियंत्रित निजी बस खाई में गिरी, नौ की मौत, 34 घायल

Fri, 13 Nov 2020 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
accident
accident
धनगढ़ी (नेपाल)। पहाड़ी जिले बेतड़ी से महेंद्रनगर (कंचनपुर) आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक महिला समेत नेपाल के नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि 34 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डडेलधुरा और धनगढ़ी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पहाड़ी जिले बेतड़ी से महेंद्रनगर आ रही सुदूर पश्चिम यातायात की बस गुरुवार शाम बेतड़ी जिले के पाटन नगर पालिका के तहत दशरथ चंद राजमार्ग पर खोड़पे गांव के पास अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में सवार 55 यात्रियों में से आठ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक की अस्पताल में मौत हुई है। इसके अलावा 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान कृतिका कार्की, जगन्नाथ ओझा, कपिंद्र प्रसाद जोशी, रण बहादुर चंद, कर्ण सिंह, तर्कराज गिरि, नरेंद्र चौधरी, रिषीराम चौधरी के रूप में की है। घायलों को पुलिस की मदद से डडेलधुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से 11 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें धनगढ़ी इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार जरूरत से ज्यादा सवारियों के बस में होने के चलते बस अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते हादसा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed