फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire destroyed the homes of five families

Lakhimpur Kheri News: आग ने उजाड़े पांच परिवारों के आशियाने

Thu, 29 Oct 2026 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fire destroyed the homes of five families
विज्ञापन


बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के दो गांवों में बृहस्पतिवार को आग ने पांच परिवारों की गृहस्थी उजाड़ दी। आग से तीन घर और दो झोंपड़ियां जलकर राख हो गईं। घरों में रखा सामान, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और अनाज नष्ट हो गया। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।
मुड़िया हेमसिंह गांव में अज्ञात कारणों से संगीता देवी पत्नी माया राम, कमलेश कुमार और अजय कुमार के घरों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक तीनों घरों में रखा घरेलू सामान जल चुका था।
विज्ञापन

दूसरी घटना ग्राम पंचायत रुद्रपुर गुलरिया के मजरा घनापुरवा में हुई। यहां मंजूसा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्मेंद्र कुमार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग ने पड़ोस में रहने वाले बीरेंद्र कुमार की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। दोनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इनमें रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article