{"_id":"6ae3805a70fe8e89150f2846","slug":"4194-students-will-appear-for-the-scholarship-examination-at-seven-centers-in-gola-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-188677-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला के सात केंद्रों पर 4194 विद्यार्थी देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला के सात केंद्रों पर 4194 विद्यार्थी देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा
Thu, 29 Oct 2026 10:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 एक नवंबर को गोला के सात केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें कुल 4194 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उनके लिए परीक्षा दोपहर दो बजे तक निर्धारित है।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र निर्धारित पोर्टल entdata.co.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकालना होगा।
परीक्षा के लिए कृषक समाज इंटर कॉलेज में सबसे अधिक 1000 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पब्लिक इंटर कॉलेज में 800, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में 600-600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज और श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में 480-480, जबकि गांधी स्मारक विद्यालय में 234 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की सूचना प्रार्थना सभा, नोटिस बोर्ड, अभिभावक संघ, व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य संचार माध्यमों से विद्यार्थियों व अभिभावकों तक पहुंचाएं। इससे ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी पात्र छात्र-छात्राएं समय से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।