{"_id":"5ee3acf28ebc3e42ae3d312c","slug":"accident-lakhimpur-news-bly409054588","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबेहड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलबेहड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ क्षेत्र में अहिराना गांव के पास किराये पर खेत जोतने गए किसान का ट्रैक्टर शारदा नदी में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव बेड़हा सोतिया गांव निवासी अमर (35) पुत्र श्याम सुंदर ट्रैक्टर से शुक्रवार सुबह ब्रजमोहन का खेत भाड़े पर जोतने गया था। इस बीच ट्रैक्टर असंतुलित होकर शारदा नदी में पलट गया, जिससे अमर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आरोप है कि खेत मालिक हादसा देख डरकर भाग गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंच कर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने गांव में सूचना दी। ग्राम प्रधान पति तेजलाल समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।