फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिरी, एक की मौत,साथी घायल

Sun, 29 Mar 2020 09:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
accident
निघासन-रकेहटी। खेत से घर लौटने के दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के गांव रकेहटी निवासी वारिस का बेटा इसराइल (20) अपने पड़ोसी राजन (30) के साथ शनिवार शाम करीब सात बजे बाइक से खेत देखने गया था। अचानक वापस आते समय धवई पुरवा मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। तभी रास्ते में इसराइल की मौत हो गई। वहीं राजन को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed