{"_id":"5e4948c98ebc3ee5b33046e9","slug":"accident-lakhimpur-news-bly396117997","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। पलिया-निघासन रोड पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के पलिया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में पिता ने जहां दम तोड़ दिया वहीं पुत्र को लखनऊ इलाज के लिए रेफर किया गया है। चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
चौकी क्षेत्र के गांव कोठिया निवासी राकेश (35) शनिवार शाम चार बजे पड़ोसी की बाइक लेकर 10 वर्ष के पुत्र रोहित के साथ नौगवां गया था। वहां से थाना निघासन के गांव पृथ्वीपुरवा अपनी ससुराल में पत्नी सरोजनी को विदा कराने जा रहा था। निघासन रोड पर गहरा पुल के पास निघासन की तरफ से आ रहे किसी वाहन ने राकेश की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता पुत्र दोनों काफी दूर जा गिरे। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस के जवानों ने 108 एंबुलेंस से पलिया सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां राकेश ने दम तोड़ दिया वहीं पुत्र रोहित को लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था जिससे उसको सिर में काफी चोटें आईं थीं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।