{"_id":"5e08dfdf8ebc3e87f440cd82","slug":"accident-lakhimpur-news-bly3899605149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार पिता को देखने आ रहे पुत्र की बस से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार पिता को देखने आ रहे पुत्र की बस से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के जमुनहा गांव में बीमार पिता को देखने लखनऊ से आ रहे पुत्र की कमलापुर में झपकी लगने से बस से गिरकर मौत हो गई। यह खबर जब गांव पहुंची तो पिता सदमा बर्दाश्त न कर सका और उनकी भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।
जमुनहा निवासी 26 वर्षीय युवक संतकुमार लखनऊ में नौकरी करता है। शनिवार देर रात उसे खबर मिली कि उसके पिता सुरेश कुमार (50) काफी बीमार हैं। बताया जाता है कि रात में उसे नींद नहीं आई और तड़के बस से वापस घर आ रहा था। कमलापुर में झपकी लगने से बस का दरवाजा खुला होने पर वह सड़क पर गिर गया और बस का पिछला पहिया ऊपर से निकल जाने से संतकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह खबर जब जमुनहा पहुंची तो बीमार पिता सुरेश कुमार बर्दाश्त न कर सके और पुत्र की मौत के सदमे में उनकी भी मौत हो गई। कमलापुर पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।