{"_id":"5fd8ecf48ebc3e3bb5293ae9","slug":"accident-in-khiri-lakhimpur-news-bly430302213","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हरदोई के बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हरदोई के बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
अभिनव मिश्रा उर्फ प्रिंस फाइल फोटो
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरदोई जिले के गांव जलालपुर गोपी निवासी बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
हरदोई जिले के थाना पिहानी के गांव जलालपुर गोपी निवासी अभिनव मिश्रा उर्फ प्रिंस (22) मंगलवार की शाम बाइक से अपने घर जा रहा था। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शारदा नहर के पास टैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की खबर मृतक के परिवार वालों को दी। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों के मुताबिक अभिनव की एक साल पहले शादी हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही मृतक अभिनव की पत्नी गश खाकर गिर गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। संवाद