{"_id":"5fd5052d8ebc3e3dd12f8351","slug":"accident-in-khiri-lakhimpur-news-bly42998449","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदे ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदे ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
accident in khiri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। ऐरा चीनी मिल रोड पर गांव हरदासपुर के पास गन्ना लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा भाई घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा शनिवार शाम को हुआ। थाना लहरपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी दीपू अपनी बहन निशा (25) को बाइक पर बैठाकर थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव मुरौआ स्थित उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। पीलीभीत-बस्ती हाईवे से ऐरा चीनी मिल को जाने वाले मार्ग पर गांव हरदासपुर के पास गन्ना लदे ओवरलोडेड और ओवरहाइट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में निशा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई दीपू घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खमरिया चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसआई ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
हादसा-2
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
जंगबहादुरगंज/पसगवां (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर पनई चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। जिससे हादसेे में एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना शनिवार की सुबह तीन बजे की बताई गई है, जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनई चौराहे के पास एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम में टक्कर मारी दी। ट्रक की टक्कर लगने से डीसीएम आगे खड़ी दूसरी डीसीएम से भिड़ गई। जिससे डीसीएम के केबिन में बैठे जनपद बिजनौर कोतवाली स्योहरा के ग्राम मेवा नेवादा निवासीगण मो. फहीम, अलाउद्दीन और मो. यूसुफ घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पसगवां लाया गया, जहां रास्ते में ही फहीम ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक फहीम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। संवाद
हादसा-3
बाइक फिसलने से युवक घायल, हालत नाजुक
बांकेगंज। स्टेशनपुरवा निवासी किसान यदुनंदन सिंह पुजारी का 18 वर्षीय पुत्र लकी शनिवार दोपहर घर से बाइक से अपने खेत जा रहा था। इस दौरान चौधीपुर गांव के पास बाइक फिसलने से लकी सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवारीजन उसे इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था। संवाद
हादसा-4
तेज रफ्तार मैजिक पलटी, सड़क पर बिखर गईं सब्जियां
पलियाकलां। पलिया से सब्जी लादकर थारू क्षेत्र के कजरिया गांव जा रही एक मैजिक अनियंत्रित होकर डिगनिया के पास पलट गई। घटना में चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए लेकिन सारी सब्जी सड़क पर बिखर गई।
शनिवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण पलिया मंडी से एक मैजिक सब्जी लादकर गौरीफंटा के गांव कजरिया के लिए निकली थी। मैजिक में क्षमता से ज्यादा सब्जी के बोरे लदे हुए थे। गौरीफंटा से पहले डिगनिया के पास अचानक मैजिक चालक संतुलन खो बैठा, जिससे मैजिक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गई। हादसे में चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। संवाद