फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accident averted while taking selfie with elephants in Dudhwa National Park

Selfie ले लेती जान: जंगल की सड़क पर लगा था लंबा जाम, सेल्फी लेने लगे लोग; हाथियों ने ऐसे लगवाई दौड़

Wed, 05 Jul 2023 05:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Jul 2023 05:35 PM IST
सार

दुधवा में हाथियों ने रास्ता जाम कर दिया।  इतना ही नहीं तीन लोगों को उल्टे पांव दौड़ा दिया। गौरीफंटा रोड पर मंगलवार की देर शाम तक वाहनों की कतारें लगी रही।

विज्ञापन
Accident averted while taking selfie with elephants in Dudhwa National Park
दौड़ लगवाते हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में दुधवा नेशनल पार्क के जंगल के बीचोबीच निकलने वाली पलिया-गौरीफंटा रोड पर मंगलवार की देर शाम को हाथियों के झुंड ने रास्ता जाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे और रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें भी लग गईं।

विज्ञापन

कुछ लोग हाथियों की करीब से फोटो और वीडियो बनाने लगे थे। जिसके बाद हाथियों के झुंड ने उनको दौड़ा दिया इसमें तीन लोगों के गिरते पड़ते भागने का वीडियो भी वायरल हुआ है। रोड जाम होने से कई वाहन चालक वापस डिगनिया तिराहे तक गए और उसके बाद चंदनचैकी होकर पलिया तक आए। जिसके चलते उनको काफी समय लगा और अधिक व्यय भी उठाना पड़ा। राहगीरों ने बताया कि करीब 40-50 हाथियों का झुंड था। काफी शोर शराब मचाने पर ही हाथियों का झुंड जंगल में गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के बर्दिया पार्क से निकलकर दुधवा पहुंच रहे हाथी
नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क से निकलकर जंगली हाथियों का झुंड दुधवा नेशनल पार्क में आया है। बताया जाता है कि हर साल सीमा से लगे बर्दिया राष्ट्रीय पार्क से जंगली हाथियों का झुंड दुधवा पार्क आ जाते हैं। इस बार भी झुंड आया है और दुधवा रोड के आसपास उनकी चहलकदमी देखी जा रही है। इसमें नर, मादा और बच्चों समेत करीब 35-40 हाथी हैं। बताया गया कि हाथियों का झुंड मानसून शुरू होने से पूर्व आ जाता है और मानसून खत्म होने के बाद यहां से नेपाल को पलायन कर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed