फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Academic session inaugurated by taking out a 'School Chalo' rally

Lakhimpur Kheri News: स्कूल चलो रैली निकालकर शैक्षिक सत्र का आगाज

Tue, 01 Apr 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Academic session inaugurated by taking out a 'School Chalo' rally
पलिया के निबुआबोझ में मौजूद सकूली बच्चे। समय दोपहर 12 बजे। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले के स्कूलों में मंगलवार से नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत हुई। स्कूल आने वाले बच्चाें का शिक्षकों ने तिलक आदि लगाकर स्वागत किया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर से स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चे अपने हाथों में स्कूल चलो अभियान से संबंधित विभिन्न स्लोगन की पट्टियां लिए हुए थे। बच्चे स्कूल चलो, सब पढ़ें सब बढ़ें, का नारा लगाया।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र को लेकर ज्यादा से ज्यादा नामांकन बढ़े इसको लेकर तमाम तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहले दिन जिले के 3106 परिषदीय स्कूलों में करीब 65 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, डीडीओ दिनकर कुमार विद्यार्थी, डीआरडीए परियोजना निदेशक शोभनाथ चौरसिया, परियोजना निदेशक जनजाति यूके सिंह ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं। पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्राथमिक विद्यालय जिंसी में स्कूल चलो अभियान उत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान नव प्रवेशित बच्चों का रोली टीका करके स्वागत किया। स्कूल में बच्चों को पुस्तक बांटीं। इस अवसर पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, विद्यालय का स्टाफ, बच्चे एवं अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकीय और माध्यमिक के स्कूलों में भी हुए प्रवेश
जिले में 59 राजकीय काॅलेजों के साथ ही 45 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। यहां पर करीब 63 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूलों में पहले दिन प्रवेश प्रक्रिया चलती रही। बताया कि राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी अभियान चलाकर बच्चों को प्रवेश कराया जाएगा। साथ ही स्कूलों में एक ट्रांजिशन रजिस्टर बनाया जाएगा, जिस पर शिक्षक आठवीं पास करने वाले और कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी दर्ज करेंगे। बताया कि शत प्रतिशत प्रवेश दिलाने के लिए हर ब्लॉक के लिए नोडल व सह नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।


हलवा और खीर के बजाय
दाल-चावल से स्वागत
गोला गोकर्णनाथ। नवीन सत्र के पहले दिन शहर के परिषदीय विद्यालयों उपस्थिति 70 फीसदी तक रही। नगर में प्राथमिक विद्यालय नगर, रामविलास प्राथमिक विद्यालय, आदर्श प्राथमिक विद्यालय, जवाहर प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय, त्रिलोक गिरि एवं लोने सिंह संविलियन विद्यालय सहित सात प्राथमिक विद्यालय हैं। सत्र के पहले दिन त्रिलोक गिरि में 175 में 107, आदर्श प्राथमिक विद्यालय में 96 में 71, कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय में 90 में 58 विद्यार्थी उपस्थित हुए। नवीन सत्र के पहले दिन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हलवा, खीर से बच्चों का स्वागत करने का निर्देश दिया था, लेकिन शहर के विद्यालयों में हालात पहले जैसे रहे। एनजीओ ने बच्चों को मिड डे मील में दाल चावल ही परोसा। संवाद




स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का हुआ स्वागत

पलियाकलां। मंगलवार से परिषदीय स्कूलों के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। इसमें पलिया क्षेत्र के सभी स्कूलों में शिक्षक समय से पहुंचे मिले। टेहरा शहरी स्कूल में सुबह बच्चों के टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया। पलिया के निबुआबोझ स्कूल में भी बच्चे अच्छी संख्या में पहले दिन पहुंचे। कई स्कूलों में रिजल्ट का भी वितरण किया गया।
संपूर्णानगर। प्राथमिक के साथ ही माध्यमिक स्कूल खुलने से स्कूलों में बच्चों के आने से रौनक देखने को मिली। यहां भी कई प्राथमिक स्कूलों में रिजल्ट का वितरण किया गया। संवाद



स्कूल खुलने के बाद निकाली जागरूकता रैली

पलियाकलां। पलिया तहसील क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों की जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया। रैली बनगवां, धुसकिया समेत कई गांवों में निकाली गई। बीईओ रमन सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों में रैली निकालकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द स्थित प्राथमिक स्कूल में शैक्षिक सत्र की शुरुआत के पहले दिन स्कूल से बाजार व गांव में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। बच्चों ने आधी रोटी खाओ, बच्चों को पढ़ाओ और स्कूल चलें हम जैसे नारे लगाए। इस दौरान छाया कनौजिया, कपिल कुमार, सुनील कमार, शिवांशी वर्मा, ज्योति, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहे। संवाद



सत्र के प्रथम दिन बच्चों का तिलककर किया स्वागत

मोहम्मदी। स्कूल चलो अभियान के तहत नए सत्र के प्रथम दिन गावों में रैलियां निकाली गईं। बिजौलिया सहसपुर में एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार ने नए बच्चों का प्रवेश होने पर तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। यहां प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने रैली निकालकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया। संवाद



खंड शिक्षा अधिकारी ने किया बच्चों का स्वागत

मैगलगंज। स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सेमरा घाट में खंड शिक्षा अधिकारी जीपी गौतम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर बच्चों का स्वागत किया। विद्यालय से जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें बच्चों ने शिक्षा के महत्व को बताने वाले नारे लगाए। संवाद

पहले दिन बच्चों को सिखाया सामान्य ज्ञान

निघासन। क्षेत्र के बैलहा, बुद्धा पुरवा, लालपुर और बैलहा डीह आदि गावों के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे और अध्यापक समय से पहुंचे। यहां तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। गया। पहले दिन बच्चों को सामान्य ज्ञान संबंधी बातें सिखाई गईं। संवाद



स्कूल पहुंची बच्चियों पर हुई पुष्प वर्षा

पसगवां। नवीन सत्र के प्रथम दिन उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय पसगवां पहुंचीं छात्राओं का प्रधानाध्यापक विवेक कुमार शर्मा ने तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया, बच्चियों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने अभिभावकों से कहा, कि अपनी बच्चियों को शीघ्र विद्यालय में प्रवेश दिलाएं। यहां से स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शिक्षक हरेंद्र वर्मा, आनंद सिंह, एकता अग्रवाल और आंगनबाड़ी जदुरानी ने प्रतिभाग किया। संवाद



स्कूल पहुंचे बच्चों का किया तिलक अक्षत से स्वागत

मैलानी। प्राथमिक विद्यालय नारंग में नवीन सत्र प्रारंभ होने के पहले दिन विद्यालय पहुंचे सभी बच्चों का तिलक अक्षत कर स्वागत किया कर बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई। स्कूल चलो रैली निकाल ग्रामीणों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र सक्सेना, सहायक अध्यापक विनय कुमार शर्मा, शिक्षा मित्र संगीता वर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष, शकुंतला देवी सहित समस्त स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे। सत्र के पहले दिन कक्षा एक में दो बच्चों का नवीन नामांकन किया गया। इसके अलावा बच्चों और अभिभावकों को संचारी रोगों पर नियंत्रण और उनसे बचाव के उपाय भी बताए गए। संवाद


प्रथम दिन बच्चों का स्कूलों में हुआ स्वागत

तिकुनिया। प्राथमिक विद्यालय निबोरिया में बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत चौगुरजी के प्रधानाचार्य विनोद तिवारी ने बताया कि बच्चों को खीर तथा हलवा खिलाया गया। तिकुनिया में प्रधानाचार्य विनोद गुप्ता ने बताया नए सत्र के प्रथम दिन कम बच्चे आए। बच्चों ने स्कूल में हलवा खीर खाया और पढ़ाई की। प्राथमिक विद्यालय कौड़ियाला घाट के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन स्कूल आगमन पर बच्चों का स्वागत किया गया। संवाद




परीक्षाफल पाकर बच्चों के चेहरे पर उभरी मुस्कान

बेलरायां। स्कूलों में परीक्षा फल वितरण होने से विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान उभरी। बॉर्डर के ग्राम गुलहरिया पत्थरशाह के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन मुरादाबादी ने नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर किया। बच्चों का तिलक किया गया। संवाद

पलिया के निबुआबोझ में मौजूद सकूली बच्चे। समय दोपहर 12 बजे। संवाद

पलिया के निबुआबोझ में मौजूद सकूली बच्चे। समय दोपहर 12 बजे। संवाद

पलिया के निबुआबोझ में मौजूद सकूली बच्चे। समय दोपहर 12 बजे। संवाद

पलिया के निबुआबोझ में मौजूद सकूली बच्चे। समय दोपहर 12 बजे। संवाद

पलिया के निबुआबोझ में मौजूद सकूली बच्चे। समय दोपहर 12 बजे। संवाद

पलिया के निबुआबोझ में मौजूद सकूली बच्चे। समय दोपहर 12 बजे। संवाद

पलिया के निबुआबोझ में मौजूद सकूली बच्चे। समय दोपहर 12 बजे। संवाद

पलिया के निबुआबोझ में मौजूद सकूली बच्चे। समय दोपहर 12 बजे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed