फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   AC tourist coach is not able to attract tourists

Lakhimpur Kheri News: पर्यटकों को लुभा नहीं पा रहा एसी टूरिस्ट कोच

Sat, 24 May 2025 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
AC tourist coach is not able to attract tourists
मैलानी में खड़ा एसी टूरिस्ट कोच-संवाद
मैलानी। रेलवे की ओर से चलाए जा रहे एसी टूरिस्ट कोच से दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों की सैर पर्यटकों को रास नहीं आ रही। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 61 फेरों में 51 पर्यटक ही कोच में सवार हुए। शनिवार को हफ्ते के पहले फेरे में एसी टूरिस्ट कोच में सवार होकर सिर्फ एक पर्यटक ने दुधवा के जंगलों की सैर की।
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विस्टाडोम की तर्ज पर बने एसी टूरिस्ट कोच से रेलवे मैलानी से बिछिया के बीच दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों की सैर करा रहा है। ये कोच प्रत्येक शनिवार और रविवार को मीटरगेज ट्रेन में जुड़कर जाता है। तमाम प्रचार-प्रसार के बावजूद टूरिस्ट कोच को पर्याप्त संख्या में पर्यटक नहीं मिल पा रहे हैं। यही कारण है कि अब तक हुए 61 फेरों में 51 पर्यटकों ने ही टूरिस्ट कोच से जंगल की सैर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed