फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   AC bus service started from Gauriphanta to Lucknow

Lakhimpur Kheri News: गौरीफंटा से लखनऊ के लिए एसी बस सेवा शुरू

Tue, 26 Sep 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
AC bus service started from Gauriphanta to Lucknow
गौरीफंटा। रोडवेज की तरफ से गौरीफंटा से लखनऊ के लिए एसी बस सेवा शुरू की गई है। ऐसे में नेपाली नागरिकों को खासी सहूलियत मिलेगी और वह बस से लखनऊ होकर अन्य महानगरों में आसानी से जा सकते हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि एसी बस गौरीफंटा से सुबह सात बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी, जो कैसरबाग लखनऊ अपराह्न एक बजे पहुंचेगी, जबकि इसकी वापसी कैसरबाग से शाम छह बजे होगी, जो पलिया रात करीब 11 बजे तक आएगी। रात में नेपाल सीमा बंद होने से सुबह साढ़े तीन बजे गौरीफंटा के लिए यह बस जाएगी। इसका किराया गौरीफंटा से लखनऊ तक का 457 रुपये होगा। एसी बस के चलने से नेपाली नागरिकों को खासी सहूलियत मिलेगी। ज्यादातर नेपाली नागरिक भारतीय महानगरों में काम करते हैं जो इस बस से लखनऊ और फिर आगे महानगरों को आसानी से जा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed