फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ABVP performed to remove errors in evaluation

मूल्यांकन में त्रुटि दूर करवाने के लिए एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Aug 2022 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
ABVP performed to remove errors in evaluation
प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
वाईडी कॉलेज के प्राचार्य का घेराव कर समस्या का समाधान करने की मांग की
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएससी प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें तमाम छात्रों को शून्य नंबर मिले हैं। इस पर छात्रों ने मूल्यांकन त्रुटि का आरोप लगाया है। छात्रों के समर्थन में एबीवीपी की कॉलेज इकाई के लोगों ने प्राचार्य का घेराव कर समस्या का निराकरण कराने की मांग की।
जिला संयोजक अमन गुप्ता परीक्षा परिणाम जारी होने पर छात्रों ने जब अंकपत्र निकलवाए तो उसमें तमाम छात्रों के नंबर शून्य आए हैं। इस पर छात्रों ने अपनी समस्या के लिए प्राचार्य से मिलने पहुंचे, लेकिन प्राचार्य छात्रों को नजर अंदाज कर एक कार्यक्रम के तहत एसडीएम की आवभगत में लग गए। इस तरह छात्रों की अनदेखी एबीवीपी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

छात्रों की समस्या का निराकरण कराने के लिए सोमवार को प्राचार्य का घेराव किया गया। उन्होंने कहा कि जब छात्रों की समस्या का जब तक निस्तारण नहीं हो जाता है तब तक एबीवीपी कार्यकर्ता डटे रहेंगे। जिला संयोजक ने कहा कि यदि छात्रों की समस्या का निराकरण न हुआ तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिला संगठन मंत्री हर्ष सिंह, शशांक तिवारी, दिव्यांश अवस्थी, प्रिंस, हर्षित, मयंक, विवेक आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed