{"_id":"64e11008b8acf4f5430b6875","slug":"abusing-the-excise-inspector-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-4057-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आबकारी निरीक्षक से की गाली-गलौज, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आबकारी निरीक्षक से की गाली-गलौज, केस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आबकारी निरीक्षक से शुक्रवार शाम गालीगलौज करने पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।
मोहम्मदी क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक रुद्रकांत मिश्रा ने मोहम्मदी थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 6:37 बजे उन्हें एक फोन आया। ट्रू कालर पर विवेक वर्मा नाम आ रहा था। फोन करने वाले ने कहा कि दुकानदार उसे बंटी-बबली ब्रांड की शराब नहीं दे रहा है। आकर देखने की बात कहने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे गाली-गलौज की और मझगवां देसी शराब दुकान पर आने को कहा।
वह स्टाफ के साथ मझगवां पहुंचे। फोन कर विवेक वर्मा को बुलाया। दुकान पर भी आरोपी विवेक वर्मा ने गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश की। आबकारी निरीक्षक युवक विवेक वर्मा को मोहम्मदी थाने ले आए और पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष अंबर सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।