{"_id":"62a77cac84d82775ea774482","slug":"abhyudaya-classes-of-new-batch-started-in-kheri-lakhimpur-news-bly488107253","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में नए बैच की अभ्युदय क्लासेस का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में नए बैच की अभ्युदय क्लासेस का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
अभ्युदय अभ्यर्थियो को संबोधित करतीं एसडीएम रेनू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के वर्ष 2022-23 में नये बैंच का शुभारंभ हुआ।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2022-23 में यूपी-पीसीएस, यूपीएससी, नीट, जेई तथा सीडीएस, एनडीए की नवीन कक्षाएं विधिवत शुरू हुई। नवीन कक्षाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में डायट प्राचार्य ओपी गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर रेनू, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, सेवानिवृत्त, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान वाईडी कॉलेज डॉ. एससी मिश्रा ने नए अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया। बदलते परिवेश में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रवृत्ति तथा उसमें उभरती चुनौतियों पर अभ्यर्थियों को आवश्यक टिप्स दिए। इस अवसर पर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। अफसरों ने प्रतियोगी परीक्षाओं के सब्जेक्ट एवं टॉपिक्स पर क्लासेज ली। होने वाली परीक्षाओं की तैयारियों के टिप्स दिए। बेहतर समय प्रबंधन के साथ टॉपिक को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए समझाया। सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अफसरों ने इस क्लास के दौरान तमाम टिप्स जारी किए। कुल 107 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया। संवाद