फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aanganbadi workers on the picket - performance and embattled in DPO

धरना-प्रदर्शन पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और डीपीओ में ठनी

Sun, 23 Aug 2015 05:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित होने वाले उप्र राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के ऐलान पर विभागीय अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। डीपीओ अखिलेंद्र दुबे ने कहा कि अगर कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन में भाग लिया और केंद्र बंद पाया गया तो उनके एक माह का वेतन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने धरना-प्रदर्शन में ब्लाकों और जिला मुख्यालयों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि अप्रैल माह में वार्ता के दौरान शासन स्तर पर अधिकारियों ने कई आश्वासन दिए थे, जिसमें कर्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने, हाटकुक्ड योजना को एनजीओ से मुक्त कर कार्यकत्रियों द्वारा संचालित कराने एवं अन्य मांगों को दो माह में पूरा करने को कहा गया था उप्र में इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। जिससे उनमें प्रदेश सरकार के प्रति असंतोष की भावना है। संगठन ने कहा है कि शासकीय कर्मचारी घोषित होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में सोमवार को कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस बाबत संगठन ने विभाग को नोटिस भी दी है। जिसे लेकर बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए जाने पर कार्यकत्रियों का एक माह का वेतन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed