{"_id":"608af53b8ebc3e8dbb65940b","slug":"aag-lakhimpur-news-bly4453236121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय लगी आग, पांच घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय लगी आग, पांच घर जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। क्षेत्र के गांव ओरी पुरवा में खाना बनाते समय लगी आग से पांच घर जल गए। फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
लुधौरी के मजरा ओरीपुरवा निवासी प्रेमसागर की बहन बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक भड़की आग ने पड़ोस के फूस को अपनी चपेट में ले लिया। हवा का रुख तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी मेवालाल, रमई, बदलू, छंगालाल आदि के घर जल गए। आग में बदलू के 10 हजार, मेवालाल के 40 हजार रुपये समेत आनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवर और करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने भी आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की है। संवाद
-
आग से घर जला, हजारों का नुकसान
ममरी। बुधवार की शाम हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा मुल्तान निवासी मनोज कुमार के घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर में रखे 10 हजार रुपये, महिलाओं के गहने, बिस्तर, चारपाई, अनाज, बर्तन समेत 50 हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया।
गनीमत रही कि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया वरना कई मकान आग की चपेट में आ जाते। अग्निकांड की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। गांव के गौरव वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा आदि ने पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग तहसील प्रशासन से की है। संवाद