{"_id":"6075ef968ebc3e59236905cb","slug":"aag-lakhimpur-news-bly44384148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 18 दुकानें और खोखे जले, लाखों का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 18 दुकानें और खोखे जले, लाखों का हुआ नुकसान
विज्ञापन
लखीमपुर मेला मैदान में आग लगने से कई फर्नीचर की दुकानें और खोखे जलकर राख हो गए। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मेला मैदान में मंगलवार तड़के करीब सवा चार बजे शार्ट सर्किट से एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से पास की अन्य फर्नीचर की दुकानें और खोखे भी धू-धूकर जलने लगे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। करीब 25 लाख के नुकसान की आशंका जताई गई है।
मेला मैदान में सबसे पहले मसीउल कदर की फर्नीचर दुकान में आग लगी, जिसने बाद में अन्य दुकानों और खोखों को चपेट में ले लिया, जिससे बल्लाराम, मनीश साहू, अभिषेक साहू, शैनूर अली, हनीफ, मुनीश, जिशान खान, शमशाद अली की फर्नीचर दुकान, रामकुमार अवस्थी की किराना दुकान, सलीम, जावेद की वेल्डिंग दुकान, साजिद अली की बाइंडिंग की दुकान, किशोर का पान खोखा, शिवकृपाल का स्पेयर पार्ट्स का खोखा, प्रदीप कुमार का जनरल स्टोर और आजाद का आफिस जल गया। इसके अलावा भी कुछ और दुकानें और खोखे आग की चपेट में आए।
अग्निशमन अधिकारी सियाराम ने बताया कि उन्हें सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। तब तक आग काफी फैल चुकी थी, जिससे आसपास की फायर ब्रिगेड की चार और गाड़ियां बुलाई गईं। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों ओर से घेरकर आग पर काबू पाया गया, नहीं तो आग फैलने से पड़ोस की लकड़ी और प्लास्टिक की अन्य दुकानें जल सकती थीं।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मसीउल कदर ने पांच लाख, मनीष साहू ने 10 लाख, शैनूर अली ने छह लाख, अभिषेक साहू ने पांच लाख, हनीफ ने पांच लाख का नुकसान होने की बात कही है। ऐसे ही अन्य दुकानदारों ने 50 हजार से एक लाख रुपये तक नुकसान होने की बात कही है। आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
-
आग लगने से पांच घर जलकर राख
लखीमपुर खीरी। धौरहरा और ममरी में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
धौरहरा। तहसील क्षेत्र के अग्घरा गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से तीन घर जल गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अमेठी के मजरा अग्घरा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में चुन्नीलाल, बलवंत, नन्दलाल के घर जल गए। बताया कि घरों में रखी चांदी, 15 हजार रुपये का अनाज समेत समस्त गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल मो. इरफान ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी है।संवाद
ममरी। ब्लॉक मोहम्मदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर ग्रंट के अयोध्यापुर गांव में सोमवार की शाम बिजली के तारों में स्पार्किंग से गनपति के घर में आग लग गई, जिसने पड़ोसी लखपति के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने से लखपति के पशुशाला में बंधी भैंस और एक बछिया झुलस गई। जबकि, गणपति के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूर्व प्रधान के पति रामकुमार वर्मा और ग्रामीणों ने अग्नि पीड़ितों की मदद की। संवाद
-
खजुरिया के दो घरों में लगी आग
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के भानपुरी खजुरिया में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो छप्परनुमा घर जल गए। भानपुरी खजुरिया की डीएम कॉलोनी में मंगलवार की दोपहर बाद अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के दो घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दीनानाथ पुत्र रामकिशुन व गुजराती का घर आग की चपेट में आने से जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। संवाद
-
एचटी लाइन से निकली चिंगारी से नौ बीघा गेहूं राख
ओयल। कस्बे के वार्ड नंबर एक में मोहल्ला आंबेडकरनगर स्थित खेत के ऊपर से निकली एचटी लाइन से गिरी चिंगारी से नौ बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत से आग की लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला चामरौधा निवासी उमा दत्ता, राजू, जगदीश, अजय पुत्रगण शिवकरण व मीरा देवी पत्नी राजू का आठ बीघा खेत नई पानी टंकी के पास है, जिसमें गेहूं की फसल पकी हुई खड़ी थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खेत के ऊपर से निकली एचटी लाइन से गिरी चिंगारी से भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आने से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित कल्लू पुत्र मुरली निवासी मोहल्ला जगतिया के एक बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना के करीब आधे घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक किसानों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। लेकिन, तब तक नौ बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो चुकी थी। खबर लिखे जाने तक सूचना के बावजूद आग से हुए नुकसान का आंकलन करने राजस्व निरीक्षक नहीं पहुंचे। संवाद