{"_id":"687fd244196b61f018015aaa","slug":"aadhaar-correction-centers-will-be-built-in-50-gram-panchayats-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-151284-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 50 ग्राम पंचायतों में बनेंगे आधार संशोधन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 50 ग्राम पंचायतों में बनेंगे आधार संशोधन केंद्र
Tue, 22 Jul 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए ग्रामीणों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। पहले चरण में 50 ग्राम पंचायतों में आधार संशोधन केंद्र बनाए जाएंगे। इसके बाद अन्य गांवों को भी शामिल किया जाएगा।
आधार संशोधन केंद्र संबंधित ग्राम पंचायत भवनों में ही संचालित किए जाने की तैयारी है। इससे ग्राम पंचायत की आय भी बढ़ेगी। जिले की 15 ब्लॉकों की 1165 ग्राम पंचायतों में संचालित सचिवालयों से मात्र जन्म, मृत्यु, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के अलावा सरकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई जाती है, लेकिन आधार कार्ड बनवाने की सुविधा न होने से ग्रामीणों व किसानों को मुख्यालय की दूरी नापनी पड़ती है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आधार संशोधन केंद्र बनाए जाने से संबंधित तैयारी चल रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --
पहले चरण में इन गांवों में बनेंगे केंद्र
बांकेगंज ब्लाॅक के जलालपुर, पुनुर्बग्रंट, हजतरपुर, दौलतपुर ग्रंट, ग्रंट नंबर-11, टिहुलिया, बान बुधेली, वजीर नगर, बिजुआ ब्लाॅक के रतसिया, मेंहदी, धौरहरा ब्लाॅक के मूसेपुर, रायपुर, ईसानगर ब्लाॅक के गैसापुर, कुंभी-गोला ब्लाॅक के बांसताली, गोला देहात, लंदनपुर ग्रंट, देवआपुर, बेलवा, लखीमपुर ब्लाॅक के डिम्हौरा, मूड़ा धामू, मितौली ब्लाॅक के कस्ता, मोहम्मदी ब्लाक के मोहम्मदपुर कामी, खेरियामिश्रा, खजुरिया, हरिहरपुर, गोकन, मूडानाजिम, बरैया, नकहा ब्लाॅक के चहमलपुर, निघासन ब्लाॅक के हरिसिंहपुर, अदलाबाद, सुथना बरसोला, बुधिया कला, जस नगर, पलिया ब्लाॅक के बानपुरी कॉलोनी, बरवटा, त्रिलोकपुर, मसान खंभ, पसगवां के बचगवां, सेमरघाट में बनेंगे।