{"_id":"69975015452b1de2bd0e4648","slug":"aadhaar-centres-will-soon-be-operational-in-26-gram-panchayats-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-168660-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 26 ग्राम पंचायतों में जल्द शुरू होंगे आधार सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 26 ग्राम पंचायतों में जल्द शुरू होंगे आधार सेंटर
Thu, 19 Feb 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद की 26 ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड बनाने और संशोधन की सुविधा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। चयनित पंचायतों के पंचायत सहायकों को सॉफ्टवेयर संचालन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है और अब आधार आईडी मिलने का इंतजार है।
विकास भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत सहायकों को आधार नामांकन और अपडेट प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि लगभग एक सप्ताह में आधार आईडी उपलब्ध होते ही पंचायत भवनों में आधार सेंटर शुरू हो जाएंगे।
नई व्यवस्था से ग्रामीणों को आधार बनवाने या संशोधन के लिए शहर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गांव में ही यह सुविधा मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी, वहीं ग्राम पंचायतों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
-- -इन ग्राम पंचायतों में खुलेंगे सेंटर-- -
ईसानगर के गैसापुर व माधवा, रमियाबेहड़ के नैनापुर, पलिया के भानपुरी कॉलोनी, त्रिलोकपुर, बरवता व चौरी, निघासन के हरसिंहपुर, सुथाना बरसोला व बनवीरपुर, मितौली के कस्ता व सिमराघाट, फूलबेहड़ के बसहा, खंभारखेड़ा व अगरा बुजुर्ग, बांकेगंज के जलालपुर, हजरतपुर, रामपुर ग्रांट 18, दौलतपुर ग्रांट व पुर्नभू ग्रांट, कुंभी गोला के बस्तौली व लंदनपुर ग्रांट, मोहम्मदी के मोहम्मदपुर कर्मी, खजुरिया, हरिहरपुर और खिरियामिश्र पंचायत शामिल हैं।