फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aadhaar card invalid from today at Gauriphanta border for travel to and from Nepal

Lakhimpur Kheri News: नेपाल आने-जाने के लिए गौरीफंटा सीमा पर आज से आधार कार्ड अमान्य

Thu, 06 Aug 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card invalid from today at Gauriphanta border for travel to and from Nepal
गौरीफंटा बार्डर पर आईडी चेक करते एसएसबी के जवान। संवाद
गौरीफंटा (खीरी)। रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ के मद्देनजर गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही के नियम बदल दिए गए हैं। गौरीफंटा सीमा पर शुक्रवार से नेपाल आने-जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। अब सीमा पार करने के लिए निर्वाचन आयोग का मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) या वैध पासपोर्ट ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीमा पर तैनात 39वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने नेपाल आने-जाने वाले लोगों को शुक्रवार से नई व्यवस्था लागू होने की जानकारी दी और वोटर आईडी साथ रखने के निर्देश दिए। अचानक सूचना मिलने से रोजाना नेपाल आने-जाने वाले लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

एसएसबी के सहायक कमांडेंट रवि समोता ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के तहत माता-पिता के साथ यात्रा करने वाले बच्चों के लिए स्कूल का पहचान पत्र अथवा राशन कार्ड में दर्ज नाम मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह आदेश करीब पौन माह पहले जारी किया गया था। निर्देश थे कि सीमा पर सूचना पट लगाकर लोगों को पहले से जानकारी दी जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को एसएसबी की ओर से मुनादी कराए जाने के बाद लोगों को नई व्यवस्था की जानकारी मिली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना नियम लागू होने से रोजाना नेपाल जाने वाले कामगारों, सब्जी विक्रेताओं और इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई लोगों को बिना सीमा पार किए लौटना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed