{"_id":"67d5bab8a7815f4c86008aa1","slug":"a-young-man-was-stabbed-while-leaving-during-a-fight-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-141292-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: झगड़े के दौरान निकल रहे युवक को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: झगड़े के दौरान निकल रहे युवक को मारा चाकू
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला दुर्गापुरवा निर्मलनगर में रंग में उस समय भगदड़ मच गई जब झगड़े के दौरान मार्ग से गुजर रहे एक युवक पर दूसरे युवक ने चाकू से प्रहार से कर दिया। जानकारी पर परिजन घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में शहर के सेठ घाट मंदिर निवासी राज बाजपेई ने बताया कि वह शुक्रवार को रंग लगाने मोहल्ला दुर्गापुरवा निर्मल नगर निवासी संजय के घर जा रहा था। बताया जाता है कि संजय के घर के पास कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान राज बाजपेई भी वहां से निकला तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर दुर्गापुरवा निवासी नन्हू पुत्र प्रेम कश्यप ने चाकू से उसके गर्दन व चेहरे पर वार कर दिया। घटना में राज बापजेई की दाहिनी आंख और गर्दन पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए और भर्ती कराया है। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।