फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man was stabbed to death after a drunken brawl; the accused is in custody

Lakhimpur Kheri News: शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की चाकू मार कर हत्या, आरोपी हिरासत में

Thu, 06 Nov 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed to death after a drunken brawl; the accused is in custody
हत्या के बाद माैजूद पुलिस। संवाद - फोटो : हत्या के बाद माैजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली इलाके के निर्मल नगर में बृहस्पतिवार रात करीब 9:00 बजे शराब के नशे में हुए विवाद के बाद रंजीत कुमार (25) की उसी के साथी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। रंजीत और आरोपी दोनों धौरहरा कोतवाली वाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो यहां किराये के कमरे में रहते थे।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़ियापुर निवासी रंजीत से मिलने बृहस्पतिवार शाम उसके परिचित दो-तीन लोग कमरे पर आए। इसके बाद सभी ने मिलकर शराब पी और नशे में ही आपस में कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद साथी अभय भास्कर ने रंजीत के चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। इस पर शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में एसपी पूर्वी पवन गौतम भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने को कब्जे में लिया और आरोपी अभय भास्कर को भी हिरासत में ले लिया गया एसपी पवन गौतम ने बताया प्रथम दृष्टि या घटना का कारण शराब के नशे में हुआ विवाद मालूम पड़ रहा है। फिलहाल पूरे घटना की जांच की जा रही है फोरेंसिक टीम को भी मौके पर साक्षी जुटाने के लिए बुलाया गया है। एक संदिग्ध आरोपी हिरासत में है जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed