फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man was caught extorting money at a birth certificate camp

Lakhimpur Kheri News: जन्म प्रमाणपत्र शिविर में वसूली करते युवक को पकड़ा

Thu, 19 Jun 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
A young man was caught extorting money at a birth certificate camp
बिजुआ। बिजुआ विकास खंड मुख्यालय में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के विशेष शिविर में एक युवक को वसूली करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे पवन नाम का युवक लोगों से प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 300 रुपये प्रति व्यक्ति की मांग कर रहा था। उसने लोगों को बताया कि सामान्य प्रक्रिया से काम नहीं होगा। बेलवा मलूकापुर के हिमांशु गुप्ता और गुलाब टांडा के श्रवण कुमार अपने बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आए थे। पवन ने उनसे और कई अन्य अभिभावकों से कागजात के साथ पैसे ले लिए। उसने शाम तक प्रमाणपत्र देने का वादा किया।
शाम को जब प्रमाणपत्र नहीं मिले तो लोगों ने उसे फोन किया। पवन ने पहले टालमटोल की और फिर फोन उठाना बंद कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे जब वह ब्लॉक मुख्यालय आया, तो पीड़ित अभिभावक उसे पकड़कर बिजुआ पुलिस चौकी ले जाने लगे। इसके बाद उसने सभी के पैसे वापस कर दिए।
विज्ञापन

बिजुआ चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी युवक को कुछ लोग वसूली का आरोप लगाते हुए चौकी पर लिए आ रहे थे, लेकिन उनका मामला आपस में सुलझ गया। चौकी पर कोई नहीं पहुंचा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed