{"_id":"6910d91d0d98fa014007caf6","slug":"a-young-man-was-attacked-with-a-knife-due-to-a-rivalry-his-condition-was-critical-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-160644-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रंजिशन युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रंजिशन युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
Sun, 09 Nov 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र के छाउछ चौराहा के पास रंजिशन एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना शनिवार शाम लगभग 4 बजे की है, जब मोहल्ला निर्मल नगर निवासी लवी उर्फ मिहीर गुप्ता अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि कनौजिया कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम राज अपने एक साथी के साथ पहले से वहां मौजूद था। रंजिश के चलते उसने लवी की बाइक रोक ली, गालियां दीं। सिर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे लवी लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने उसे मारा-पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
घायल लवी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पुरुषोत्तम राज और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच एसआई सतेंद्र कुमार दिवाकर को सौंप दी गई है और आरोपी की तलाश जारी है। संवाद