{"_id":"6746154445176b926d064a94","slug":"a-young-man-returning-from-his-brother-in-laws-wedding-died-in-an-accident-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-133924-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: साले की शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: साले की शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो रमेश विश्वकर्मा
मैलानी। साले की शादी से लौट रहे युवक की सोमवार रात खुटार-गोला मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। इसी साल जनवरी में कमरे में जलती अंगीठी रखकर सोने से दम घुटने से युवक के दो मासूम बच्चों की भी मौत हो चुकी है। अब इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मोहल्ला ईदगाह खुटार मार्ग निवासी राम प्यारे विश्वकर्मा का पुत्र रमेश विश्वकर्मा (34) अपने साले की शादी में शामिल होने के बाद सोमवार रात ससुराल बरमानगर सिकंदराबाद से बाइक से घर लौट रहा था। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गोला-खुटार मार्ग पर संसारपुर पुलिस चौकी के पास किसी वाहन से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी गोला भिजवाया। हालत गंभीर देख वहां से उसे ओयल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जनवरी में दम घुटने से हो गई थी दो बच्चों की मौत
मैलानी। रमेश विश्वकर्मा के दो मासूम बच्चों, अंशिका (8) और कृष्णा (5), की मौत इसी साल नौ जनवरी को दम घुटने से हो गई थी। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए रमेश परिवार सहित कमरे में जलती अंगीठी रखकर सो गए थे। सुबह तक कोई आहट न होने पर खिड़की से झांकने पर पूरा परिवार बदहवास देख परिजनों ने दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला था। घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। पति-पत्नी की हालत भी गंभीर थी। इलाज के बाद वे दोनों बच गए थे।
पत्नी की उजड़ गई दुनिया, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मैलानी। रमेश की पत्नी रेनू दस माह पहले हुई दोनों बच्चों की मौत का गम पूरी तरह भुला भी नहीं पाई थी कि सोमवार रात हुआ हादसा उसे सदा के लिए जख्म दे गया। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, जवान बेटे की मौत से बुजुर्ग पिता राम प्यारे विश्वकर्मा (70) और माता टेकना देवी (67) भी बेहद गमजदा हैं। राम प्यारे विश्वकर्मा के पांच बेटों संतोष, राजकुमार, राजेश, रमेश और बृजेश में रमेश तीसरे नंबर पर था। संवाद