{"_id":"69ebbf439c8ee4608c0f5f29","slug":"a-young-man-died-and-another-was-seriously-injured-in-a-collision-between-two-bikes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173615-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Sat, 25 Apr 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
पसगवां। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बौधी कलां में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में सुमित कुमार (24) की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पसगवां के गांव नयागांव किशोरी निवासी सुमित कुमार वर्मा जेबीगंज-मोहम्मदी मार्ग के लिंक मार्ग पर मोहम्मदी की ओर जा रहे थे। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजौलिया खानपुर निवासी कीमती लाल पुत्र विनोद मोहम्मदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पसगवां भेजा, जहां डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कीमती लाल (30) को शाहजहांपुर रेफर किया गया है। संवाद