{"_id":"676ee24ed287d43d420a8a20","slug":"a-young-laborer-from-rainaganj-village-died-in-punjab-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-136002-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गांव रैनागंज के मजदूर युवक की पंजाब में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गांव रैनागंज के मजदूर युवक की पंजाब में मौत
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना के गांव रैनागंज निवासी युवक की पंजाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई अरविंद कुमार के साथ मजदूरी करने गया था।
गांव रैनागंज निवासी 20 वर्षीय संदीप अपने चचेरे भाई के साथ पांच माह पूर्व पंजाब के फिराेजपुर में मजबूरी करने गया था। वह फिरोजपुर के संतोष सिंह के यहां काम करता था। मंगलवार रात संदीप की मौत के बाद संतोष सिंह ने संदीप के चचेरे भाई अरविंद को बुलाया और शव एंबुलेंस से बिना पोस्टमार्टम कराए उसके घर भिजवा दिया। बुधवार को उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की। भीरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के चचेरे भाई अरविंद ने बताया कि वह और संदीप दोनों पांच माह पहले पंजाब प्रांत के फिरोजपुर में मजदूरी करने गए थे। वहां यूपी की अपेक्षा दोगुनी दिहाड़ी मिल जाती है। संदीप थाना आरिफिकी के भदरू गांव निवासी संतोष सिंह के यहां खेती का काम देखता था। और वह दूसरी जगह काम करता था।
विज्ञापन
मंगलवार रात सूचना मिली कि संदीप काश्तकार के घर के बाहर पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो मालिक ने उसको हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक प्राइवेट एंबुलेंस से शव के साथ वहां से मुझे घर भेज दिया।
थानाध्यक्ष भीरा पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।