{"_id":"580a2c594f1c1bf36e704dbb","slug":"a-wreath-at-the-memorial-tribute-to-the-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
शहीद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों के परिवार वालों को एसपी ने किया सम्मानित
एसएसबी ने भी मनाया स्मृति दिवस
शहीद स्मृति दिवस पर पुलिस लाइंस स्थित शहीद स्मारक परिसर में वीर शहीद पुलिसकर्मियों को दो मिनट का मौन धारण कर याद किया गया और पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उधर तृतीय वाहिनी एसएसबी सेक्टर मुख्यालय में भी पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।
स्मृति दिवस पर स्मृति स्मारक को फूलों से सजाया गया था। शुक्रवार की सुबह एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी एमपी सिंह समेत कई पुलिस दरोगा और पुलिसकर्मी स्मृति स्मारक पहुंचे, जहां वीर शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया। सभी ने वीरता को सम्मान करते हुए शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए। एसपी अखिलेश चौरसिया ने स्मारक पर मौजूद शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसएसबी तृतीय वाहिनी और सेक्टर मुख्यालय पर कार्मिक अधिकारी एसके शर्मा और अन्य अधिकारियों ने 21 अक्तूबर 1959 को हॉट स्प्रिंग, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों को याद किया और पुष्प चक्र अर्पित किए। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, एसके सारंगी, आशीष कुमार पांडेय, विशाल बरनवाल, दुष्यंत गौड़, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।