{"_id":"67855594917143c0320fc48e","slug":"a-woman-who-went-to-collect-wood-in-the-forest-was-killed-by-a-tiger-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-137118-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने मार डाला
विज्ञापन
धनगढ़ी। नेपाल में कैलाली सीमा से लगे बर्दिया नेशनल पार्क के बकुवा सामुदायिक जंगल में लकड़ी बीनने गई एक नेपाली महिला पर बाघ ने हमला कर मार दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों और पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उधर बाघ द्वारा महिला को मार दिए जाने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है।
कैलाली जिले की सीमा से लगे बर्दिया नेशनल पार्क के तहत सुबह ठाकुर बाबा नगर पालिका वार्ड सात सुंदरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय पदमकला थापा पास के ही बकुवा सामुदायिक जंगल में लकड़ी बीनने गईं थीं। जहां पर अचानक बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई।
बर्दिया राष्ट्रीय पार्क के वरिष्ठ संरक्षण अधिकृत डाॅ. अशोकराम ने बताया कि उक्त महिला को बाघ द्वारा हमला कर मारा गया है। सूचना पर नेपाली सेना के जवान, पुलिसकर्मी व वनकर्मी मौके पर ठाकुर बाबा नगर पालिका मेयर तिकराम के साथ पहुंचे। बताया कि उक्त महिला का शव सात सौ मीटर अंदर जंगल में मिला।
विज्ञापन
जिसे उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। बाघ को पकड़ने के लिए हाथी से एक टीम को भी रवाना किया गया है। बाघ द्वारा महिला को मार दिए जाने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है।