{"_id":"672a657f39b3d24032000a4b","slug":"a-woman-was-robbed-at-gunpoint-and-her-head-was-hit-against-a-wall-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-132599-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महिला पर तमंचा तानकर की लूटपाट, दीवार से मारा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महिला पर तमंचा तानकर की लूटपाट, दीवार से मारा सिर
विज्ञापन
मोहम्मदी। मीटर की रीडिंग के बहाने अध्यापक के घर में घुसे तीन बदमाश महिला पर तमंचा तानकर पांच हजार की नकदी, आभूषण समेत लाखों का सामान समेट ले गए। आरोपियों ने महिला के शोर मचाने पर उसका सिर दीवार पर मार दिया। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहम्मदी निवासी विनोद कुमार कुशवाहा एक इंटरमीडिएट काॅलेज में अध्यापक हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी तृप्ति कुशवाहा घर पर अकेली थीं। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने मीटर की रीडिंग के बहाने घर का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलते ही उन्होंने तृप्ति पर तमंचा तान दिया और डरा-धमकाकर लॉकर तक ले गए।
बदमाश पांच हजार रुपये की नकदी, कान के कुंडल, गले का पैंडिल, अंगूठी, सोने के टॉप्स, चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद तृप्ति ने शोर मचाया, तब मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों की भागते हुए तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। दिनदहाड़े लूट हाेने से कस्बावासियों में हड़कंप है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच-पड़ताल की। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घटना सही है। तहरीर मिली है। मुकदमा लिखा जा रहा है।
धमकी देकर बाइक सवार ने महिला से लूटा कुंडल
- घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एलआरपी क्षेत्र में एक महिला का बाइक सवार युवक ने कुंडल लूट लिया। घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि लुटेरे ने बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कुंडल लूटकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में थाना हरगांव के ग्राम कमरसेपुर निवासी बीनू देवी ने बताया कि भैया दूज मनाने को लेकर रविवार को वह अपने मायके ग्राम नकहा झंडी आई थी। बेटा जितनेश यादव मोटर साइकिल चला रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही बहराइच हाईवे पर अजमानी होटल के पास पहुंचे कि तभी एक युवक ने मोटर साइकिल को ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया।
घटना शाम सवा छह बजे की बताई जा रही है। लुटेरा जिस मोटर साइकिल से आया उसका नंबर यूपी 31 बीयू 9172 था। लुटेरा हम दोनों को धमकाने लगा। साथ ही शोर मचाने पर जान से मार की धमकी देते हुए बाएं कान का कुंडल लूटकर भाग गया था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।