फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A woman was gang-raped in a car on the pretext of giving her a lift

Lakhimpur Kheri News: लिफ्ट देने के बहाने कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 24 Mar 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A woman was gang-raped in a car on the pretext of giving her a lift
लखीमपुर खीरी। एक महिला ने लखीमपुर निवासी तीन युवकों पर लिफ्ट देने के बहाने कार में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह 18 मार्च को करीब तीन बजे रेंजरी होते हुए पैदल अपने गांव जा रही थी। उसी समय एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। कार में लखीमपुर के एक मोहल्ले का रहने वाला युवक मौजूद था। बताया कि वह युवक को पहले से ही जानती थी। उसने घर छोड़ने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। कार में बैठने पर पता चला कि अंदर दो और युवक थे, जिसमें युवक के भाई सहित एक अन्य शामिल था।
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों युवकों ने थोड़ी दूर आगे ले जाकर महिला से संबंध बनाने की बात कही। विरोध करने पर तीनों में से एक युवक ने तमंचा दिखाकर महिला को घमकाया। फिर तीनों ने दुष्कर्म किया। घटना के दौरान तीनों नशे में धुत थे। आरोपी पीड़िता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी के साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पति के साथ थाना ईसानगर पहुंचकर पीड़िता ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस जांच की बात कहकर टरका दिया। अब पीड़िता एसपी के सामने पेश हुई और पूरी घटना बताई।
एसपी संकल्प शर्मा ने प्रभारी निरीक्षक ईसानगर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed