{"_id":"1a1983ce2e6868951e39db165c7578d5","slug":"a-woman-met-her-husband-after-long-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल बाद अपनों से मिलकर छलक पड़े आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल बाद अपनों से मिलकर छलक पड़े आंसू
फरधान।
Updated Sat, 06 Feb 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बिंद्रा देवी पत्नी विजय शंकर निवासी खिजिरपुर थाना करीमद्दीनपुर जिला गाजीपुर की रहने वाली थी। विजय शंकर ने बताया कि उसकी पत्नी बिंद्रा देवी की दस साल से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका कई जगह इलाज कराया था, लेकिन वह ठीक नहीं हुई। एक बार वह बरेली में दवा लेने आया था, वहीं अस्पताल से वह अचानक गुम हो गई थी। इसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बिंद्रा देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी। पति का कहना था कि वह लोग बिंद्रा देवी के मिलने की उम्मीद खो चुके थे। सोमवार की शाम को जब यहां से फोन पहुंचा तो सुनकर विश्वास नहीं हो रहा था कि वह अपनी पत्नी से बात कर रहा है। बिंद्रा से जब उसके आने जाने या कहा रहने के बारे में पूछा तो वह कुछ बता नहीं सकी। बिंद्रा ने बताया कि वह जब वह भदूरा आई तब ही उसे कुछ याद आया। इससे पहले वह कहां गई थी और कहा रुकी, इस संबंध में उसे कुछ याद नहीं है। बिंद्रा देवी शनिवार को अपने लोगों के साथ वापस गाजीपुर चली गई।
विज्ञापन