फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A villager was shot inside the house, injured

घर में घुसकर ग्रामीण को मारी गोली, घायल

Thu, 21 Jan 2021 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
A villager was shot inside the house, injured
पलियाकलां। थाना भीरा क्षेत्र के गांव कचनारा में घर में घुसकर हमलावरों ने एक ग्रामीण को गोली मार दी। गोली गले के पास जबड़ों के नीचे से कान को छूकर गुजर गई, जिससे ग्रामीण घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर भीरा एसओ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। गोली किन कारणों से मारी गई है। इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कचनारा निवासी माखन के 55 वर्षीय पुत्र डॉ. सुधीर अपने घर के बाहरी कमरे में सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक देर रात करीब एक बजे दरवाजा खोलकर कुछ लोगों ने उनको गोली मार दी। गोली जबड़ों को चीरती हुई कान के पास से गुजरी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे और सुधीर को खून से लथपथ देखा। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें लेकर भीरा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के लिए उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना देर रात की होने के कारण गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गोली किन कारणों से मारी गई है। इसका अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल घायल सुधीर के पुत्र अभिषेक की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है जिसमें घरेलू विवाद चलते उसने अपने ताऊ पर गोली मारने का आरोप लगाया है। भीरा एसओ अजय राय ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है, लेकिन गोली मारे जाने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। सुधीर के पुत्र अभिषेक की तरफ से पुलिस को तहरीर मिली है। जिसने अपने ताऊ को नामजद किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed