फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A villager died after drowning in water filled in the field

Lakhimpur Kheri News: खेत में भरे पानी में डूबने से ग्रामीण की गई जान

Mon, 21 Sep 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A villager died after drowning in water filled in the field
मृतक रामखेलावन का फाइल फोटो
मझगईं। क्षेत्र के गांव मुन्नापुरवा में खेत में भरे बाढ़ के पानी में डूबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मछली का जाल छुड़ाते समय चक्कर आने से गहरे पानी में गिरने की आशंका है। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो पानी में उसका शव उतराता मिला।
विज्ञापन

मुन्नापुरवा निवासी रामखेलावन (45) पुत्र बृजलाल रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से मछली पकड़ने निकला था। गांव के प्राइमरी स्कूल के उत्तर दिशा में स्थित खेतों में बाढ़ का पानी भरा था। ग्रामीणों ने उसे गांव के ही मिहीलाल के खेत की ओर जाते देखा था। काफी समय बाद भी घर न लौटने पर मृतक के पिता बृजलाल और भाई सतीश तलाश करते हुए खेत की ओर पहुंचे। वहां पानी में रामखेलावन का शव उतराता मिला।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि शारीरिक कमजोरी के चलते अचानक चक्कर आने से वह गहरे पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मझगईं पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। घर में रामखेलावन की पत्नी निर्मला और पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। सीओ पलिया जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed