फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A truck carrying sugarcane collided with an electric pole and damaged the balcony of a house

Lakhimpur Kheri News: गन्ना भरे ट्रक की टक्कर से बिजली खंभा क्षतिग्रस्त, घर का छज्जा टूटा

Tue, 02 Dec 2025 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
A truck carrying sugarcane collided with an electric pole and damaged the balcony of a house
मझगईं के पतिया गांव में ट्रक रोक प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
मझगईं। पलिया चीनी मिल क्षेत्र के छेदुई पतिया व बल्लीपुर मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे मुर्गहा सेंटर से पतिया गांव के रास्ते पर जा रहे ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक की टक्कर से राकेश यादव के घर के पास लगा विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें दरारें आ गईं। सतीश के मकान का छज्जा भी टूट गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस व विद्युत निगम के जेई को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों ने चीनी मिल के कर्मचारियों को बुलाया और ट्रक चालकों को कम गन्ना भरकर निकलने की नसीहत देने के निर्देश दिए। विद्युत निगम के फीडर मैनेजर दीपू पाल ने बताया कि विद्युत खंभे में दरारें आई हैं और वह भी भी गिर सकता है। इस बारे में मिल के अधिकारी अशोक कुमार मौर्य का कहना है कि क्षतिग्रस्त खंभे को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के ग्रामीण रमांकात दीक्षित, दुर्गेश, सतीश, अक्षय कुमार, अमेरिका, अशोक, रामासरे, सुदर्शन, महेश, तेज आदि ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। इसके चलते डेढ़ घंटे तक रास्ता बाधित रहा। मिल अधिकारी के समझाने के बाद लोग माने और आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed