फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A tigress killed three animals in one night, panic spread

Lakhimpur Kheri News: एक ही रात में बाघिन ने मारे तीन पशु, फैली दहशत

Sat, 16 Aug 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 16 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
A tigress killed three animals in one night, panic spread
देबीपुर गांव में हुई घटना के बाद इकट्ठा ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण।
बांकेगंज। गोला वन रेंज के बरौंछा नाला क्षेत्र में बांकेगंज-गोला मार्ग पार कर ग्रंट नंबर पंचायत के देबीपुर और उदयपुर गांव में आबादी के बीच बाघिन पहुंच गई। शुक्रवार रात एक घंटे के अंतराल में उसने तीन हमले किए। तीन घरों में घुसकर तीन पालतू बकरियों का शिकार किया। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

गोला और मैलानी रेंज सीमा पर बरौंछा नाला क्षेत्र में पिछले पांच माह के अधिक समय से बरौंछा की बाघिन सक्रिय है। शुक्रवार रात बांकेगंज-गोला मार्ग पार कर ग्रंट नंबर पंचायत के देबीपुर और उदयपुर गांव में एक घंटे के अंतराल में बारी-बारी से जय देवी, रोशनी देवी और रामू समेत तीन घरों में घुसकर तीन बकरियों पर हमला कर मार डाला। मुंह में दबोच कर खेत में ले गई। गांव में बाघिन की चहलकदमी का अहसास होने पर लोगों के शोरगुल मचाने वह नजर नहीं आई। इस बीच गन्ने के खेत से उसकी रूक-रूक गुर्राने की आवाजें लोगों को सुनाई देती रही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने पगचिन्ह देखकर बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की है। टीम बकरियों के शव को काफी देर तक तलाश करती रही,जो बरामद नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की खेती-बाड़ी हो रही चौपट
बरौंछा नाला क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों का वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इससे परेशान ग्रंट नंबर 11 प्रधान रितु रंजना गौतम,शेर सिंह ,ग्रंट नंबर 10 विजय लक्ष्मी गौतम, हरदुआ राम किशुन आदि का कहना है पांच माह के अधिक समय से सक्रिय बाघिन के पालतू पशुओं पर ताबड़तोड़ हमलों से लोगों के आंखों की नींद उड़ गई, सुकून छिन गया है। हमले के डर से किसान खेतों की ओर जाने से कतराने लगे हैं। जिससे उनकी खेती-बाड़ी चौपट हो रही है। इससे परेशान लोगों ने वन विभाग से उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।

वर्जन
गन्ने के खेतों में पानी भरा होने और लगातार ठिकाने बदलने से उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। उसे बेहोश कर पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वन कर्मियों की टीम 24 घंटे बारी-बारी से निगरानी में जुटी हैं। बाघिन को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है।
- संजय बिश्वाल, डीएफओ,दक्षिण खीरी वन प्रभाग।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed