{"_id":"6ac7d3f519d5a263f201b85e","slug":"a-tiger-killed-a-cow-tied-to-a-stake-and-dragged-the-bull-into-the-field-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-187028-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खूंटे से बंधी गाय को बाघ ने मारा, बैल को भी खेत में खींच ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खूंटे से बंधी गाय को बाघ ने मारा, बैल को भी खेत में खींच ले गया
Thu, 08 Oct 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज के पास घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
बांकेगंज/पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में वन्यजीवों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। मैलानी वन रेंज के ग्रंट नंबर तीन गांव में बृहस्पतिवार सुबह बाघ ने घर के बाहर खूंटे से बंधी गाय को मार डाला।
पलिया रेंज के फरसहिया टांडा क्षेत्र में मंगलवार रात बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गन्ने के खेत में खींच लिया। सुबह उसका अधखाया शव मिला। ग्रंट नंबर तीन गांव में सलेमपुर बीट के जंगल से निकला बाघ सुबह करीब चार बजे किसान सुवेंद्र सिंह के घर के बाहर पहुंचा। खूंटे से बंधी गाय पर हमला कर उसे मार डाला।
बाघ की आहट से जागे परिजनों के शोर मचाने पर वह अधखाया शव छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। सूचना पर फॉरेस्टर राहुल वर्मा और सागर कुशवाहा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मिले पैरों के निशान के आधार पर वन कर्मियों ने बाघ के हमले की पुष्टि की। गाय के शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
रेंजर मैलानी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और बाघ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया है।
उधर, फरसहिया टांडा ग्राम पंचायत के बसंतापुरकला, सिमरी पुरवा निवासी कोटेदार हरिद्वार के केले के खेत में मंगलवार रात फरसहिया गोशाला से निकला बैल पहुंच गया था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर गन्ने के खेत में खींच लिया। सुबह खेत में बैल का अधखाया शव मिला। इसकी सूचना प्रधान पति बाबू खां को दी गई।
पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। किसी व्यक्ति ने फोन किया था, लेकिन वह घटनास्थल की लोकेशन नहीं बता सका। उन्होंने टीम भेजकर जांच कराने की बात कही। खंड विकास अधिकारी ऋषिकांत ने भी घटना की जानकारी से इन्कार करते हुए पंचायत सचिव को मौके पर भेजने की बात कही।