फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A tiger killed a bull in a field near Pareli village

Lakhimpur Kheri News: परेली गांव के पास खेत में बाघ ने सांड़ को मार डाला

Fri, 22 Dec 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
A tiger killed a bull in a field near Pareli village
ममरी। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के ग्राम परेली में बृहस्पतिवार को बाघ ने घास चर रहे सांड़ को मार डाला। एक सप्ताह में बाघ का यह दूसरा हमला है। उधर, बाघ के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ग्राम परेली के उत्तर में रामचंद्र वर्मा के गन्ने के खेत में विचरण कर रहे बाघ ने सांड़ पर हमला किया और फिर उसे खेत में खींच ले गया। मजदूर जब खेत में गन्ना छीलने गए तो वहां सांड़ का अधखाया शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। प्रधान पुत्र अनिरुद्ध वर्मा आदि ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पूर्व बाघ ने आबादी से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बाबूराम के खेत में एक बल पर हमला करके मार डाला था।
विज्ञापन

इस तरह बाघ के बढ़ते हमलों से गांव वालों में दहशत फैली हुई है। लोग गन्ने की छिलाई फसलों की सिंचाई करने से घबरा रहे हैं। प्रधान की सूचना पर पहुंचे महेशपुर रेंज के फॉरेस्टर मित्रपाल तोमर, राजकुमार आदि वनकर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर बाघ के गन्ने में मौजूद होने की पुष्टि की है। उन्होंने गांव वालों को सतर्क रहने गन्ने की छिलाई समूह बनाकर करने बच्चों को अकेले स्कूल न भेजने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed