{"_id":"684719cea2b07edc6302ef6f","slug":"a-tiger-hunted-a-bull-near-muda-bhai-village-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147774-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मूड़ा भाई गांव के पास बाघ ने सांड़ का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मूड़ा भाई गांव के पास बाघ ने सांड़ का किया शिकार
विज्ञापन
बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए पेट्रोलिंग करती वन कर्मियों की टीम। संवाद
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बेलवा के पास बाग की झाड़ी में एक महीने से ठिकाना बनाए बैठे बाघ ने रविवार की शाम मूड़ा भाई गांव के समीप खेत में घूम रहे सांड़ पर हमला कर मार डाला। क्षेत्र में बाघ का यह चौथा हमला है। वन कर्मियों की गठित टीमें पेट्रोलिंग कर रहीं हैं।
मूडा भाई और बेलवा के ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अब तक उनके चार पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। उधर, जमुनहां फार्म निवासी किसान जसपाल सिंह पर साठा धान की फसल में खाद डालते वक्त हमला करने वाला बाघ अब भी कठिना नदी के आसपास धान और गन्ने के खेतों में चहलकदमी कर रहा है। उसके डर से लोग खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। वन कर्मी रोजाना सुबह शाम पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
बाघों की लोकेशन बेलवा गांव के पास एक बाग की झाड़ी और कठिना नदी के आसपास खेतों में मिल रही है। लोकेशन ट्रेस करने के लिए गठित की गई वन कर्मियों की टीमें रोजाना सुबह-शाम खेतों में पेट्रोलिंग कर रहीं हैं। - निर्भय प्रताप शाही, रेंजर
विज्ञापन
महुरेना में लंगूर ने दो दिन में दस लोगों को किया घायल
संसारपुर। मैलानी थानाक्षेत्र के गांव महुरेना में लंगूर का उत्पात कम नहीं हो रहा। शनिवार रात से रविवार तक लंगूर करीब दस लोगाें को घायल कर चुका है।
ग्रामीणों ने बताया कि वह चुपके से आकर अचानक हमला कर देता है या फिर बाइक सवार लोगों को निशाना बनाता है। लंगूर के डर से बच्चे घरों में दुबक गए हैं। लंगूर दो दिन में करीब 10 लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से लंगूर को पकड़वाने की मांग की है। संवाद