{"_id":"6a47f9533ac985fa78017228","slug":"a-teenager-who-went-to-take-a-bath-in-bhaghar-lake-drowned-and-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-179016-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भगहर झील में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भगहर झील में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत
Fri, 03 Jul 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। थाना क्षेत्र के ककरपिट्टा गांव में दोस्तों के साथ भगहर झील में नहाने गया किशोर की डूबने से मौत हो गई।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ककरपिट्टा गांव निवासी सलीम खां का पुत्र आजाद (11) शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद गांव के अपने हम उम्र दोस्तों के साथ उत्तर-पूरब भगहर झील (तालाब) में नहाने गया था। नहाते समय आजाद गहरे पानी में चला गया। साथ नहा रहे साथी किशोर को डूबते देख बचाने को दौड़े तब तक वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ग्रामीणों के सहयोग से डूबे किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को सूचना न देते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किसी लड़के के डूबने की सूचना नहीं मिली है। न तो कोई तहरीर देने आया है। संवाद