फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A team of intellectuals nominated by the government arrived, giving suggestions for public interest

Lakhimpur Kheri News: शासन से नामित प्रबुद्धजनों की टीम पहुंची, जनहित से जुड़े लिए सुझाव

Tue, 09 Sep 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A team of intellectuals nominated by the government arrived, giving suggestions for public interest
स्कूल का निरीक्षण करते हुए प्रबुद्धजनों की टीम। स्रोत : सूचना - फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में शासन से नामित प्रबुद्धजनों ने किसानों, उद्यमियों, शिक्षकों और श्रमिकों के साथ संवाद किया। सबने अपने विचार साझा किए। किसानों ने आधुनिक, प्राकृतिक खेती की दिशा दिखाई, उद्योग जगत ने निवेश व कनेक्टिविटी की जरूरत बताई। शिक्षा व श्रमिक संगठनों ने जनहित से जुड़े सुझाव दिए।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने राजापुर व छाउछ के अलावा एक नए इंडस्ट्रियल एरिया की जरूरत बताते हुए ओडीओपी में प्लाईवुड उद्योग शामिल करने व मंडी टैक्स में राहत की मांग की। उद्यमी रमेश ने तकनीकी ग्रेड यूरिया केंद्र की स्थापना पर जोर दिया। दिल्ली से बेहतर ट्रेन कनेक्टिविटी की जरूरत बताई। श्रमिक संगठन के अरविंद व यूसुफ ने लैस लेबर अड्डों की स्थापना का मुद्दा रखा। किसानों ने आधुनिक तकनीक से जोड़ना जरूरी बताया। नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने जिले के प्रत्येक परिवार से सक्रिय भागीदारी की अपील की। कहा कि अब हर परिवार सीधे सरकार तक अपने सुझाव क्यूआर कोड स्कैन के जरिए पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईएएस कुमदलता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से यह पैनल सुझाव के लिए आया है। लोगों से कहा कि वे अपने मन में उठ रहे प्रश्न व सुझाव जरूर दें। सेवानिवृत्त आईएफएस अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपनी बात रखी। सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी सलिल यादव ने कहा कि इस संकल्प का उद्देश्य आमजन के सुझाव और सहभागिता को जानना है। सेनि कृषि अधिकारी यूपीसी कॉरपोरेशन डॉ. रामशब्द जैसवारा ने कहा कि समर्थ और समृद्ध उत्तर प्रदेश बनाने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
एक्सपर्ट टीम आकांक्षा स्टोर और कैफे को देखा
कार्यशाला के बाद नोडल अधिकारी व विशेषज्ञों की टीम राजापुर में संचालित आकांक्षा स्टोर और आकांक्षा कैफे का निरीक्षण किया। अफसरों ने समूहों के उत्पादों को देखा। उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर चर्चा की। टीम ने महिलाओं से संवाद कर शताब्दी संकल्प @2047 अभियान पर चर्चा की। कहा कि अगले एक माह के भीतर क्यूआर कोड स्कैन कर अपने सुझाव अवश्य भेजें।

----------------
शैलगांव में ग्रामीणों से किया संवाद
विशेषज्ञ टीम नकहा ब्लॉक के शैलगांव पहुंची और ग्रामीणों से संवाद किया। लाभार्थियों को पीएम-आवास, सीएम-आवास, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड व सीसीएल का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग की। अफसरों ने परिषदीय स्कूल, लर्निंग लैब, साइंस लैब और मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed