फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A storm struck amid the rain, uprooting more than a hundred trees

Lakhimpur Kheri News: बारिश के बीच चला आंधी का हथौड़ा, सौ से ज्यादा पेड़ धराशाई

Sat, 26 Sep 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 26 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A storm struck amid the rain, uprooting more than a hundred trees
विकास भवन के पास गिरा पेड़ व बिजली का खंभा, टूटे तार। संवाद
लखीमपुर खीरी। दो दिन से हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को चली आंधी ने जिले की रफ्तार रोक दी। जिले भर में सौ से ज्यादा पेड़ गिर गए। कई जगह पेड़ बिजली लाइनों पर गिरने से तार और खंभे टूट गए। इससे शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सड़कों पर गिरे पेड़ों और जलभराव से आवागमन भी बाधित हुआ।
विज्ञापन

शहर में जीजीआईसी रोड, डीसी बंगला रोड, राजापुर मार्ग, गोटैयाबाग, नहर की पटरी, पुलिस लाइन मार्ग और पोस्टमाॅर्टम हाउस जाने वाले रास्ते पर पेड़ गिर गए। नगर पालिका की टीम पेड़ों को हटाने में जुटी रही। गुरु गोविंद चौक पर पेड़ गिरने से बिजली के तार सड़क पर आ गए। पुलिस ने रास्ते के एक हिस्से पर बैरिकेडिंग कर आवागमन नियंत्रित किया।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी के पास गोटैयाबाग में यूकेलिप्टस का पेड़ पप्पू अली के मकान पर गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और एक बुजुर्ग व एक युवक घायल हो गए।
पोस्टमाॅर्टम हाउस जाने वाले रास्ते पर पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी हुई। पुलिस लाइन कॉलोनी के रास्ते से लोगों को वहां पहुंचना पड़ा।
लगातार बारिश और तेज हवा के बीच बिजली लाइनों पर पेड़ और डालियां गिरने से शहर के कई हिस्सों में आपूर्ति प्रभावित हुई। नई बस्ती, गढ़ी, छाउछ, नई छाउछ और कलेक्ट्रेट पावर सेंटर क्षेत्र में भी असर पड़ा। डीसी रोड पर पेड़ गिरने से तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। उधरा 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से भी भारी नुकसान हुआ। शहर में करीब 20 से 25 स्थानों पर तार और खंभे क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन, पलिया, मितौली, मोहम्मदी और गोला डिवीजन में भी पेड़ और डालियां गिरने से बिजली लाइनों में फॉल्ट आए। बिजली कर्मचारी बारिश के बीच रेनकोट पहनकर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। एक साथ कई स्थानों पर नुकसान होने और लगातार बारिश के कारण मरम्मत में समय लगा। मौसम साफ होने के बाद काम में तेजी आने की उम्मीद है।

अधीक्षण अभियंता लखीमपुर सर्किल राजीव कुमार यादव ने बताया कि आंधी-बारिश में पेड़ बिजली लाइनों और खंभों पर गिरने से तार व खंभे टूटे हैं। इसका असर लगभग पूरे जिले में है। शहर में भी काफी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण मरम्मत कार्य में दिक्कत आ रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed